Women’s Day: नाश्ते में लें ये एक चीज, 30 दिन में मिलेगी ताकत और दूर होगी कमजोरी

खून की कमी से महिलाओं को कई सारी दिक्कतें होती हैं। 30 साल के बाद यह बीमारी काफी आम होती है। इस ड्रिंक में आयरन, विटामिन डी औऱ प्रोटीन देने वाले फूड्स की भरमार है। जो हीमोग्लोबिन बढ़ाकर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

Women’s Day : आजकल शरीर देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि इंसान हेल्दी है या नहीं। महिलाओं के साथ तो ज्यादा दिक्कत है उनका शरीर देखने में मांस से भरा हुआ लगता है लेकिन नसों व मांसपेशियों में ताकत की कमी रहती है। क्योंकि हॉर्मोन और अन्य गड़बड़ियों के कारण पोषण की कमी हो जाती है।

महिलाओं को 30 के बाद पोषण की बहुत देखभाल करनी चाहिए। उनको हड्डियों की बीमारी, खून की कमी, हाथ-पैर में दर्द, वेरीकोज वेन्स, विटामिन डी की कमी, विटामिन बी12 की कमी का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान उन्हें घेरने लगती है। नेचुरोपैथी स्पेशियलिस्ट डॉ. निताशा गुप्ता के मुताबिक ताकत के लिए महिलाएं रोज नाश्ते में 1 ड्रिंक को पी सकती हैं।

ताकत देने वाली ड्रिंक

हेल्दी और पावरफुल ड्रिंक बनाने की विधि

  1. एक मिक्सी का जार लें।
  2. उसमें 250 ग्राम कटा हुआ पपीता डालें।
  3. फिर 1 कटा हुआ सेब डालें।
  4. इसके बाद 4 काजू, 4 बादाम, 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज, 1 चम्मच शहद और 8-10 किशमिश डालें।
  5. शहद पसंद ना करने वाले इसकी जगह गुड़ भी डाल सकते हैं।
  6. इसे स्मूथ बनाने के लिए थोड़ा पानी या दूध डाल सकते हैं।
  7. फिर अच्छी तरह ग्राइंड करके पी लें।

मोटापा, कब्ज और फैटी लिवर का उपाय

डायजेशन खराब होने से फैट ज्यादा स्टोर होने लगता है। मोटापा, कब्ज और फैटी लिवर के पीछे डायजेशन और मेटाबॉलिज्म की खराबी पाई गई है। डॉक्टर के मुताबिक एक्सरसाइज के साथ इस ड्रिंक को पीने से आप 1 महीने में 6 किलो तक वजन घटा सकती है।

चेहरे पर आएगा ग्लो

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

खून की कमी से महिलाओं को कई सारी दिक्कतें होती हैं। 30 साल के बाद यह बीमारी काफी आम होती है। इस ड्रिंक में आयरन, विटामिन डी औऱ प्रोटीन देने वाले फूड्स की भरमार है। जो हीमोग्लोबिन बढ़ाकर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

हट जाएगा आंखों का चश्मा

स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल और पोषण की कमी आंखों को कमजोर बना देती है। कम उम्र में ही आंखों पर भारी-भारी चश्मा लगाना पड़ता है। इस ड्रिंक में आंखों की नसें मजबूत करने वाला पोषण होता है। अगर आपकी नजर अभी कमजोर हुई है तो यह उसे वापिस बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Comment