Holi 2024: होली पर रंगों के इस्तेमाल से पहले जरूर जान लें इसके मायने !

होली में कुछ खास रंगों का क्या महत्व होता है आइए जानें:

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

बस अब कुछ ही में आप सभी का इन्तजार खत्म होने वाला है क्योंकि अब जल्द ही होली का त्यौहार आने वाला है जिसे रंगों का त्यौहार कहते हैं क्योंकि यह त्यौहार रंगों से ही खेला जाता है। और इसमें रंगों का कुछ अलग ही महत्व होता है। आपको बता दे होली केवल भारत में ही नहीं खेली जाती बल्कि इसे विदेशों में भी खूब धूम धाम के साथ खेलते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार के रंगों से हम अपने परिवार, दोस्तों तथा करीबियों के साथ होली खेलते हैं। लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि प्रत्येक रंग का अलग-अलग अर्थ है और किस रंग को हमें किसे लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं की होली पर रंगों का क्या महत्व होता है।

Holi 2024

होली हिन्दुओं का सबसे अधिक खास एवं लोकप्रिय त्यौहार है जिसे लोग एक-दूसरे के साथ ख़ुशी एवं धूम-धाम से मनाते हैं। भारत में दिवाली तथा होली के त्यौहार को सबसे अधिक महत्व के साथ मनाया जाता है। होली का जो त्यौहार गर्मियों में आता है। यह त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है। जिसका लोग बेसब्री से इन्तजार करते हैं। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के सेलेब्रेशन के तहत मनाते हैं। इस दिन लोग होली खेलने के लिए ज्यादातर आपको सफ़ेद कपड़ों में ही दिखाई देंगे। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ होली खेलते हैं एक दूसरे पर रंग लगाते हैं।

होली के रंगों का क्या है महत्व?

होली रंगों का त्यौहार, जो की रंग लगाकर खेला जाता है तथा इसमें प्रत्येक रंग का अपना-अपना महत्व एवं गहरा अर्थ होता है। जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। होली में कुछ खास रंगों का क्या महत्व होता है आइए जानें:

लाल रंग

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

होली में सबसे ज्यादा लाल रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है होली पर आपको ऐसा कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आएगा जिस पर लाल रंग ना लगा हो। होली लाल रंग को ही सबसे सुन्दर रंग माना जाता है क्योंकि लाल रंग साहस, प्रेम, उत्तेजना, क्रोध, ऊर्जा, उत्साह, पराक्रम तथा अभिलाषा का प्रतीक होता है। सरल भाषा में कहें तो यह रंग शक्ति और साहस का प्रतीक होता है। इसके अतिरिक्त प्रेम के साथ भी लाल रंग का बहुत गहरा सम्बन्ध है परन्तु होली लाल रंग से खेलना उत्साह और ऊर्जा के लक्षण माने जाते हैं।

नारंगी रंग

आपने देखा होगा लोग होली पर नारंगी रंग भी लगाते हैं। नारंगी रंग उत्साह, ख़ुशी तथा ऊर्जा का प्रतीक होता है। इस रंग को लोग अपने दोस्त तथा करीबी लोगों को लगाते हैं।

पीला रंग

होली के त्यौहार में हरे रंग का बहुत उपयोग किया जाता है। यह हल्दी का रंग होता है और बहुत ही शुभ माना जाता है। पीला रंग सुंदरता, सम्मान, शुद्धिकरण तथा अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। चेहरे पर पीला रंग सबसे अधिक आकर्षक दिखता है। आप होली के त्यौहार पर अपनी बहनों तथा परिवार की अन्य महिलाओं पर पीला रंग लगा सकते हैं।

हरा रंग

जैसा की सभी जानते हैं हरा रंग हरियाली अथवा प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। इसे वसंत ऋतु तथा नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इसे विकास, जीवन तथा समृद्धि का प्रतीक भी कहते हैं। इसे सकारात्मकता तथा सुकून का संकेत भी कहते हैं। और यह रंग तनाव की परेशानी भी खत्म करता है होली के त्यौहार में आप अपने घर के बड़े तथा छोटे सदस्यों पर होली का रंग लगा सकते हैं।

Leave a Comment