eCourt Case Status: किसी भी कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें

eCourt Case Status ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए CNR Number, Diary Number या Case Number का होना जरूरी है।

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

eCourt Case Status: क्या आपका किस कोर्ट में केस चल रहा है! इसका स्टेटस और अगली तारीख की सुनवाई की जानकारी जानने के लिए आपको कई बार कोर्ट के चक्कर मारने पड़ रहें हैं इससे समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही अत्यधिक खर्चा भी हो जाता है। लेकिन अब आपको कोई भी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और आप कोर्ट की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। सरकार द्वारा Court Case Status चेक करने के लिए सरकारी पोर्टल को लॉन्च किया है जिसकी सहायता से आप भारत एवं अपने राज्य के किसी भी कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस सम्पूर्ण जानकारी के बारे में…..

eCourt Case Status ऑनलाइन कैसे करें चेक?

eCourt Case Status ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दी हुई निम्न प्रक्रिया का पालन करना है।

  • कोर्ट स्टेटस देखें के लिए आपको सबसे पहले इस Official Website services.ecourts.gov.in पर क्लिक करना है।
  • अब होम पेज में आपको कोर्ट केस का CNR Number दर्ज करना है इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करोगे आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपने कोर्ट को सेलेक्ट कर लेना है।
  • अब अगले पेज में आपको अपने केस के लिंक पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपका केस स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज में आप अपने केस की सम्पूर्ण जानकारी एवं केस स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • पेज में नीचे आने पर आपको केस की अगली सुनवाई की जानकारी भी देखने को मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

क्या आपका भारत के सर्वोच्च न्यायालय में मामला दर्ज है अथवा अभी-अभी दर्ज करवाया है और आप ऑनलाइन प्रक्रिया से केस स्टेटस की डिटेल्स ज्ञात करना चाहते हैं? चिंता न करें, हम आपको सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की विस्तृत जानकारी देने जा रहें हैं।

  1. सुप्रीम कोर्ट में दर्ज अपने केस का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://main.sci.gov.in पर विजिट करना है।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा इसमें आपको Case status का लिंक दिखाई देगा इसमें आपको क्लिक कर देना है।
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने केस स्टेटस से सम्बंधित पेज खुलकर आ जाएगा।
  4. इस पेज में आपको करीबन 6 प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे जो की कुछ इस प्रकार से हैं।
    • Diary Number
    • Case Number
    • Party Name
    • AOR
    • Court / Tribunal
    • Free text
  5. इन ऑप्शन को देखकर आप अपनी सुविधानुसार एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप Diary Number को सेलेक्ट करते हैं तो आपको कैप्चा कोड की डिटेल्स को भरकर डायरी नंबर तथा वर्ष की डिटेल को भरना है और लास्ट में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  6. सबमिट पर जैसे ही आप क्लिक करोगे नए पेज में आपके केस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  7. इसी प्रकार से यदि आप Case नंबर ऑप्शन को चयन करते हैं तो आपको कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद केस का टाइप सेलेक्ट करना है। इसके बाद नंबर और जानकारी को दर्ज कर लेना है।
  8. अब आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके केस से जुड़ी जानकारी ओपन हो जाएगी इसे आप देख सकते हैं।
  9. ठीक इस प्रकार आप पोर्टल पर दिए हुए अन्य ऑप्शन को सेल्क्ट करके अपने केस से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन जान पाएंगे। इस प्रकार से आप पोर्टल पर कैसे स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment