क्या होती है रेव पार्टी, Rave Party के बारे में ये बातें सुनकर चौंक जाएंगे आप

Rave Party में युवा तगड़ी रकम देकर फुल मौज- मस्ती के साथ ड्रग्स के नशे में डांस करते हैं उन्हें इस में पूरी प्रकार की आजादी दी जाती है।

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

दुनिया में लड़के – लड़कियों का रात में क्लब में पार्टी करना आजकल आम बात माना जाता है, इसमें वे रात को डिस्को में थिरकते हैं। परन्तु क्या आपने रेव पार्टी का नाम भी सुना हैं, जी हाँ रेव पार्टी आप में से कई लोगों को तो इस पार्टी के बारे में पता होगा लेकिन कई लोगों ने तो इस पार्टी का नाम तक भी नहीं सुना होगा। Rave Party में युवा तगड़ी रकम देकर फुल मौज- मस्ती के साथ ड्रग्स के नशे में डांस करते हैं उन्हें इस में पूरी प्रकार की आजादी दी जाती है।

आपने ड्रग्स मामले में तो कई बड़े बड़े हस्तियों का नाम तो जरूर ही सुना होगा, कुछ टाइम पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम एक रेव पार्टी से जुड़ा था, फिर NCB उसे गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एल्विश यादव को भी एक रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Rave Party क्या है?

रेव पार्टी एक नाईट क्लब, आउटडोर उत्सव तथा निजी सम्पतियों में आयोजित की जाने वाली एक पार्टी है जिसमें डीजे पर इलेक्ट्रॉनिक संगीत लगाकर डांस किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप सोच रहें होंगे की रेव पार्टी भी जिस तरह से हम पार्टियां करते हैं उसी तरह की होती होगी लेकिन ऐसा नहीं है। यह जो पार्टी होती है वह रात में सेक्स, ड्रग्स, म्यूजिक, डांस तथा शराब के नशे में मौज मस्ती के साथ की जाती है जिसमें लड़के तथा लड़कियां शामिल होते हैं। ये जो पार्टियां होती वह साधारण पार्टियों से गुप्त तरीके से आयोजित की जाती है। और जो भी लोग इस पार्टी का हिस्सा बनते हैं वे पार्टी की भनक सर्किट से बाहर बिलकुल भी नहीं लगने देते हैं। रेव पार्टी में कई प्रकार का नशा होता है जिसमें नशा कराने वालों का यह कारोबार बन गया है।

यह भी देखें: क्या है NDPS एक्ट जिससे एल्विश यादव गया जेल, हो सकती है 10 साल की जेल

रेव पार्टियां अधिकतर दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, पुष्कर तथा खंडाला जैसे बड़े इलाकों में की जाती है। इन पार्टियों में कई बड़ी हस्तियां तथा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल रहते हैं तथा कोई चांस ही नहीं बनता की इसमें कोई आम आदमी चला जाए। रात के घने अँधेरे में अमीर लड़के लड़कियां मस्ती करने के लिए इन पार्टियों में नजर आएँगे।

क्या है रेव पार्टी का इतिहास?

वर्ष 1950 के दशक में रेव पार्टी की शुरुआत इंग्लैंड की राजधानी लन्दन से हुई थी। वहां पर जंगली बोहेमियन पार्टियों के निर्देश में इसका उपयोग किया गया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे कर दुनिया में भी फैलने लग गया तथा 80 और 90 के दशक तक सम्पूर्ण विश्व में तेजी से रेव पार्टियों की शुरुआत होने लगी। ऐसी बात नहीं है कि दुनिया में पहले ये ही पार्टियां शुरू हुई इससे पहले भी कई पार्टियां की जाती थी। लन्दन में होने वाली जोशीली पार्टियों को रेव कहते हैं। यह पार्टियां ड्रग्स तथा अन्य नशे के साथ की जाती थी और यह बहुत जल्दी लोकप्रिय भी हो गई। भारत में रेव पार्टियां गोवा में हिप्पियों द्वारा की गई थी। अब यह पार्टी देश के कई बड़े-छोटे शहरों में काफी ट्रैंडिंग में चल रही हैं।

रेव पार्टी कर रहें है मशहूर सेलिब्रेटी

अभी तक बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ड्रग्स मामले में जेल तक जा चुके हैं अथवा अपने ड्रग्स लेने का खुलासा स्वयं ही कर चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े अभिनेता तथा अभिनेत्री ड्रग्स के साथ रेव पार्टियां हैं। जिनमें से संजय दत्त, रणवीर कपूर, हनी सिंह तथा सुजैन खान तथा और भी कई अभिनेता अथवा अभिनेत्री हैं जो रेव पार्टियों से ड्रग्स के नशे में निकलते हैं।

Leave a Comment