MP Awas Yojana New List for MP Women: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि जारी

मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है जिनके नाम लाडली बहना आवास योजना की नई सूची में शामिल हैं। 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को अपना पक्का घर बनाने या मौजूदा घर को बेहतर बनाने में मदद करेगी। मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना आवास…

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है जिनके नाम लाडली बहना आवास योजना की नई सूची में शामिल हैं। 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को अपना पक्का घर बनाने या मौजूदा घर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना आवास योजना राज्य की उन महिलाओं को पक्का मकान बनाने में मदद करती है जिनके पास अपना घर नहीं है। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया था, तो आप इस लिस्ट को देखकर जान सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

लाडली बहना आवास योजना क्या है?

लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान बनाने में मदद करना है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना पात्रता मानदंड

  • महिला मध्य प्रदेश का मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास पहले से अपना पक्का घर नहीं होना चाहिए।
  • महिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं उठा रही हो।

कब जारी की जाएगी पहली किस्त

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MP Awas Yojana के तहत पहले ही आवेदन कर चुकी महिलाओं को जनवरी 2024 में पहली किस्त प्रदान कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त केवल उन महिलाओं को मिलेगी जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं और जिनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है।

कैसे चेक करें लाडली बहन आवास योजना की नई लिस्ट?

यहां आपको लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाएं।
  2. “Stakeholder” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर “IAY/PMAYG Beneficiary” विकल्प चुनें।
  4. “Advance Search” में अपना राज्य, जिला, तहसील और गांव का नाम दर्ज करें।
  5. “स्कीम्स” में “लाडली बहना आवास योजना” चुनें।
  6. “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
  7. खुली हुई लिस्ट में अपना नाम ढूंढें।

Leave a Comment