Ladli Behna Awas Yojana List 2024: लाडली बहना स्कीम की नई लिस्ट जारी हुई, सभी आवेदक अपना नाम ऑनलाइन चेक करें

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: आप सभी लोग मध्य प्रदेश की लाडली बहना आवास स्कीम के बारे में जानते होंगे जिसको प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। इस स्कीम में प्रदेश की महिलाओ को अपने घर के निर्माण में मदद के लिए पैसे दिए जायेंगे। जो भी महिलाएं इस स्कीम…

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Published on

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: आप सभी लोग मध्य प्रदेश की लाडली बहना आवास स्कीम के बारे में जानते होंगे जिसको प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। इस स्कीम में प्रदेश की महिलाओ को अपने घर के निर्माण में मदद के लिए पैसे दिए जायेंगे। जो भी महिलाएं इस स्कीम में अप्लाई कर चुकी है उनको एक गुड न्यूज मिल रही है। एमपी सरकार ने लाडली बहना आवास स्कीम में नई लाभार्थी सूची को अपलोड किया है।

इस सूची में वे महिलाएं लाभार्थी बनी है जिनको लाडली बहना आवास स्कीम का फायदा मिलेगा। अब जिन भी महिलाओ को इस लाभार्थी सूची में अपने नाम को चेक करना हो तो वे हमारे आज के लेख में लाभार्थी सूची में नाम देखने के प्रोसेस को देख सकेंगे। आपको लेख में यह भी बताएंगे कि कौन महिलाएं इस आवास स्कीम में फायदा ले सकेगी तो आपने इस लेख को आखिरी तक पढ़ना है।

लाडली बहना आवास स्कीम नई लिस्ट

राज्य सरकार ने इस स्कीम के माध्यम से महिलाओं की जिंदगी में बेहतरी करने का काम की शुरुआत की है। यह स्कीम लाभार्थी महिलाओ को उनके पक्के घर निर्माण में 1.20 लाख रुपए तक की मदद देगी। जो भी महिलाएं पूर्व समय में लाडली बहना आवास स्कीम में अप्लाई कर चुकी है उनके नामो वाली सूची को भी जारी कर दिया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बहुत सी महिलाओ को बहुत टाइम से इस लाडली बहना आवास स्कीम की प्रतीक्षा थी। किंतु इनको और प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है चूंकि प्रदेश सरकार ने स्कीम की नई लाभार्थी सूची को अपलोड कर दिया है। इस नई लाभार्थी सूची में जिन भी महिलाओ के नाम आ जायेंगे वो ही स्कीम की पहली किस्त का फायदा ले पाएगी। आपको किस तरह से इस लाभाथी सूची में अपने नाम को देखना है इस बारे में अधिक डिटेल्स नीचे के लेख में मिल जायेगी।

यह भी पढ़े:- Jal Jeevan Mission Rajasthan 2024: जल जीवन मिशन स्कीम में आवेदन करके पानी की सुविधा पाए, ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस जाने

लाडली बहना आवास योजना नई लिस्ट में अपना नाम देखना

  • सबसे पहले अपने लाडली बहना आवास स्कीम की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx को ओपन करना है।
  • होम पेज में आपने “Stakeholders” ऑप्शन को चुनना है।
  • अब नए ऑप्शन मिलेंगे जिसमे से आपने “IAY/PMAYG Beneficiary” विकल्प को चुनना है।
  • नए पेज में अपने रजिस्ट्रेशन संख्या को दर्ज करके “सबमिट” कर दे।
  • जिनको रजिस्ट्रेशन संख्या की जानकारी न हो तो वे “Advance Search” विकल्प को चुने।
  • अब नए पेज में अपने राज्य, जिले, तहसील, गांव, पंचायत एवं वित्त वर्ष आदि को चुने।
  • फिर स्कीम के विकल्प के अंतर्गत आपने “लाडली बहना आवास योजना” को चुनना है।
  • ये सभी कुछ कर लेने के बाद आपने “सर्च” ऑप्शन को चुनना है।
  • आपको अपनी डीटेल्स के हिसाब से पूरे गांव की लाभार्थी सूची दिखेगी जिसमे से आपने अपने नाम को देखना है।

अब आप हमारे लेख में दी गई जानकारी को फॉलो करके लाडली बहना आवास स्कीम के अपने नाम को देख सकते है। इससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आप इस स्कीम में लाभार्थी है अथवा नहीं। जिन भी लोगो का नाम इस स्कीम में आ जाता है तो उनको स्कीम के सभी लाभ जरूर प्राप्त होंगे।

Leave a Comment