Girdawari Report Rajasthan: राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन ऐसे निकाले

Girdawari Report Rajasthan: किसान भाइयों को अपनी बोई हुई फसल का विवरण दर्ज करने करने के लिए अथवा Girdawari Report देखने के लिए बार-बार पटवारियों के पास जाकर उनकी मदद लेनी होती थी जिसके तहत उन्हें समय बर्बादी एवं कई समस्याओं को झेलना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए…

Photo of author

Reported by Atul Kumar

Updated on

Girdawari Report Rajasthan: किसान भाइयों को अपनी बोई हुई फसल का विवरण दर्ज करने करने के लिए अथवा Girdawari Report देखने के लिए बार-बार पटवारियों के पास जाकर उनकी मदद लेनी होती थी जिसके तहत उन्हें समय बर्बादी एवं कई समस्याओं को झेलना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान गिरदावरी नकल / रिपोर्ट देखने अथवा निकालने के लिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अब से राज्य के सभी किसान नागरिकों को Girdawari Report देखने के लिए किसी भी सम्बंधित विभाग जाने की जरुरत नहीं है। उम्मीदवार धरा पोर्टल तथा जन सूचना पोर्टल पर जाकर राजस्थान फसल गिरदवारी देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पूरी जानकारी को!

Girdawari Report Rajasthan: राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन ऐसे निकाले
Girdawari Report Rajasthan: राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन ऐसे निकाले

Rajasthan Girdawari Report क्या है?

Girdawari Report एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे पटवारी बनाता है जो कि दो बार तैयार की जाती है। इस दस्तावेज में जमीन के मालिक का नाम, खेती करने वाले का नाम, जमीन / खसरा नंबर, फसल का नाम, फसल की स्थिति, सिंचाई का स्रोत सम्बंधित क्षेत्र, भूमि का प्रकार, कृषि योग्य तथा गैर कृषि वाला क्षेत्र तथा आय आदि सभी जानकारी दर्ज की रहती है। अर्थात जमीन एवं उसके मालिक से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी हुई होती है। राजस्थान सरकार द्वारा जनसूचना पोर्टल तथा धरा पोर्टल को शुरू किया गया है जिसके तहत आप भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन ऐसे निकाले

धरा पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report निकालें

  • फसल Girdawari निकालने के लिए आप को सबसे पहले धरा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://khasra.rbaas.in पर क्लिक करना। है
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा इसमें आपको पूछी गई जानकारी ड्राप डाउन मेनू से सेलेक्ट करना होगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपने जिले का नाम, तहसील, गांव तथा फसल के प्रकार का चयन कर लेना है। इसके बाद खसरा नंबर को डालना है।
  • सभी जानकारी का चयन करके आपको आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करोगे आपकी स्क्रीन पर गिरदावरी से सम्बंधित सम्पूर्ण डिटेल ओपन हो जाएगी।
  • इस तरह से आप Girdawari Report आसानी से चेक कर सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं इसके लिए आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।

Girdawari Report Rajasthan online जन सूचना पोर्टल से

  • उम्मीदवार की सर्वप्रथम जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://jansoochna.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा इसमें आपको मेनू में Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको कुछ योजनाएं दिखाई देंगी। इनमे से आपको Copy of Girdawari के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज में आपसे कुछ जानकारी पूछी गई है जिसे आपको ड्राप डाउन में सेलेक्ट करना है। जैसे की- गांव, जिला, तहसील, तथा फसल आदि।
  • सम्पूर्ण जानकारी का चयन करने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर खातधरक की जानकारी खुलकर आ जाएगी। इसके साथ ही आपको खाता संख्या एवं पुराना खाता संख्या जी डिटेल भी दिखाई देगी।
  • अब आपको जिस भी खाते की संख्या चाहिए उसे सामने अधिक जानकारी / Get More के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी आप देख सकते हैं।
  • इसे आप डाउनलोड करके अथवा प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment